विधायक एवं कलेक्‍टर ने किया सी.एम.राईज स्‍कूल निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण

नीमच। विधायक दिलीपसिह परिहार एवं कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को नीमच में स्‍वीकृत सीएमराईज स्‍कूल के भवन निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। विधायक एवं कलेक्‍टर ने शाकउमावि नीमच केंट के परिसर एवं शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय नीमच केंट के परिसर तथा हवाई पट्टी के समीप स्थित भूमि का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा एवं अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |