विकासखंड शिक्षा कार्यालय जावद की लापरवाही से जावद विकासखंड के अध्यापक संवर्ग का वेतन अटका

जावद।  विकासखंड जावद अन्तर्गत आने वाली तहसील सिंगोली एवं जावद के समस्त शासकीय शालाओं में कार्यरत् अध्यापक संवर्ग के कर्मचारियों का माह जनवरी 2020 का वेतन आज दिनांक 07.02.2020 तक भी भुगतान नहीं हुआ जो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी /कर्मचारी की लापरवाही से हुआ है । जिम्मेदारों ने कोषालय साफ्टवेयर की तकनीकि समस्या का हवाला दे रहे है लेकिन हकीकत यह है कि कोषालय की तकनीकि समस्या दिनांक 03.02.2020 से उत्पन्न हुई है जबकि जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदारी थी कि वे वेतन की कार्यवाही दिनांक 31.01.2020 तक पूर्ण कर लेते तो आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती । वेतन भुगतान नहीं होने से इन कर्मचारियों द्वारा बैंक से लिए लोन की किश्त में पेनल्टी तो लगी ही है साथ ही संबंधित कर्मचारियों की सिबिल भी खराब होती है । इस संबंध में समस्त कर्मचारियों की मांग जिला कलेक्टर महोदय से है कि लापरवाह कर्मचारियों को भविष्य में इसप्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु सख्त हिदायद दी जावे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |