अब गरीब रथ में बेडरोल लेना जरूरी, अन्य ट्रेनों की तरह किराए में शामिल होगा चार्ज, जानें कब से लागू होगी नई व्यवस्था
Report By: desk | 04, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

ट्रेन के एसी कोच में बेडरोल की चोरी की होने की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने कुछ नए बदलाव किए हैं। दुरंतो और अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह अब गरीब रथ में भी यात्रियों के लिए बेडरोल को जरूरी कर दिया गया है। बेडरोल का शुल्क किराए के संग ही शामिल होगा। यात्री को इसके लिए 25 रुपये चुकाने होंगे। इसका शुल्क अब किराए में शामिल होगा।

बेडरोल के नाम पर यात्रियों से बेहिसाब वसूली— 

रेलवे ने आमतौर पर ट्रेनों में यात्री की सुविधा के लिए बेडरोल मुहैया कराता है। यात्री से किराए संग इसका शुल्क भी लेता है पर गरीब रथ ट्रेन ऐसी है जिसमें बेडरोल यात्री की इन्छा पर शुल्क लेने का नियम है। दरअसल यह इसमें यात्री की इच्छा पर निर्भर है कि वह बेडरोल ले या न लें। गरीब रथ में बेडरोल के नाम पर यात्रियों से बेहिसाब वसूली भी हो रही थी। इसका रेलवे को सीधा नुकसान हो रहा था।

ट्रेन में अक्सर बेडरोल हो जाते थे गायब —

इसके अलावा ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर बेडरोल गायब या चोरी की घटनाएं तेजी से हुई। बेडरोल गायब होने से हो रहे नुकसान और छवि को देखते हुए रेलवे अब इस ट्रेन में बेडरोल को टिकट किराए संग अनिवार्य कर दिया है। रेलवे के अनुसार गरीब रथ के थर्ड एसी कोच में अब यात्री को बेडरोल लेना होगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नया आदेश जारी कर दिया है।

व्यवस्था 15 मई से शुरू होगी—

बोर्ड ने धांधली को रोकने के लिए यात्रियों के लिए बेडरोल जरूरी करते हुए इसे किराए में जोड़ने का प्रावधान किया है। जानकारों की माने तो रेलवे ने क्रिस को साफ्टवेयर को अपडेट करने के साथ विभाग को ट्रेन के कुछ कोच में सीट कम कर बेडरोल के लिए जगह बनाने को कहा है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |