बच्चे के सिर में चार इंच धंसा तीर!
Report By: | 04, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

इंदौर। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तीन साल के बच्चे के सिर में चार इंच धंसा तीर सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर निकाल दिया। हादसे के नौ घंटे बाद स्वजन अस्पताल पहुंचे थे। अधिक खून बहने से बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि स्वजन बच्चे को शुक्रवार को अस्पताल लाए थे। आलीराजपुर के पास किसी गांव में बच्चे को तीर लगा था। पहले उसे आलीराजपुर के अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां तीर निकालने की कोशिश में लकड़ी से बना ऊपरी हिस्सा टूट गया। इस पर बच्चे को एमवायएच भेजा गया। यहां तत्काल उसका एक्सरे कराया व ऑपरेशन का निर्णय लिया गया, क्योंकि अधिक देर होने से इन्फेक्शन का खतरा भी था। तीर को हिलाने पर दिमाग की मुख्य नस को नुकसान पहुंचने का खतरा था। टीम ने दो घंटे ऑपरेशन कर तीर को निकाला। अब बच्चे की स्थिति ठीक है। उसे मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी। अपने बच्चे के ऊपर से खतरे के टलने के बाद परिजन खुश हो गए, उन्होंने डॉक्टरों को इसके लिए धन्यवाद दिया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |