धूमधाम से मनाई देवनारायण जन्म उत्सव

नीमच। नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया खुर्द में धूमधाम से देवनारायण जन्म उत्सव मनाया गया । देवनारायण समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवनारायण जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई । इस शुभ अवसर पर तीन दिवसीय तेजाजी महाराज का खेल का आयोजन किया गया । जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा अनेक प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। उक्त खेल को देखने के लिए प्रतिदिन शाम 7:00 बजे देवनारायण मंदिर पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती थी । खेल के अंतिम दिन में भगवान देवनारायण भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |