जावद। सचिव संघठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा आज जावद पंहुचे । जावद जनपद सभा कक्ष मे प्रदेश अध्यक्ष ने जावद जनपद के सचिवो से मुलाकात करी व मृतक सचिव सुरेन्द्रसिंह चुण्डावत के मौत के जिम्मेदारो जिनका नाम मृतक के सोसाईट नोट मे लिखे गये है उनको सख्त सजा दिलवाने के लिऐ रूपरेखा बनाई और जिला पुलिस अधीक्षक नीमच को एक ज्ञापन दिया जायेगा। अगर फिर भी पुलिस कोई ठोस कार्यवाही नही करती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा सचिव अकेला नही है पुरे प्रदेश संघठन सचिव श्रीचुण्डावत के साथ है। मृतक का परिवारजनो मे भी आक्रोष व्याप्त है। श्री शर्मा ने पालराखेड़ा जाकर सचिव को श्रद्धासुमन अर्पित किये ओर परिजनो को विश्वास दिलाया कि जल्द ही दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही होगी ।
