चीन की लड़की मंदसौर के लड़के से शादी करने पहुंची..
Report By: | 01, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

मंदसौर। पूरी दुनिया में चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस का डर सता रहा है। इसी खौफ के बीच चीन की एक लड़की अपने पूरे परिवार के साथ मंदसौर के लड़के से शादी करने पहुंची। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत रंगकर्मी वेद मिश्रा व महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत ज्योति नवहाल का इकलौता बेटा सत्यार्थ मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने शेरीडल कॉलेज कनाडा गया था। इसी दौरान चीन के डिजियोंग शहर की निवासी जी हाओ डोरा भी उसी कॉलेज में पढ़ने आई। जी हाओ को भाषा की दिक्कत होने पर सत्यार्थ उसकी मदद करता था और यह मदद कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता नहीं चला। पढ़ाई पूरी करने के बाद सत्यार्थ कनाडा में ही सेटल हो गया। जी हाओ भी वहीं मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही है। अब दोनों के परिवारों की सहमति से 2 फरवरी को मंदसौर में दोनों का विवाह हो रहा है। शुक्रवार को इनकी हल्दी व मेहंदी की रस्म हुई।

विवाह भारतीय परंपरानुसार हो रहा है। समारोह में शामिल होने चीन के डिजियोंग शहर से वधू डोरा के पिता शीबो वांग, माता जीन गुआन, मौसी शेंग वेन व कजिन रोथांग श्यू मंदसौर आए हुए हैं। इनको भाषा संबंधी कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए डॉ. गौरी चौधरी भी ट्रांसलेटर की भूमिका निभा रही हैं।

वरिष्ठ रंगकर्मी व साहित्यकार वेदप्रकाश मिश्र व ज्योति नवहाल ने अपने इकलौते बेटे सत्यार्थ द्वारा चाइना की लड़की से शादी करने की इच्छा को एक बार में ही मान लिया और विदेशी बहू होने के बाद भी खुशी-खुशी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |