केबल नेटवर्क संचालक युवराज सिंह एनकाउंटर का 10 हजार इनामी मुख्य आरोपी चड़ा पुलिस के हत्थे
थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 09.10.2019 को हुये बहुचर्चित हत्याकाण्ड में युवराज सिह पिता बच्चु सिंह चौहान निवासी अभिन्नदन नगर मन्दसौर, एसआरएम टुडे केबल नेटवर्क संचालक की हत्या होने की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाक 610/19 धारा 302,120-बी,34 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्व किया जाकर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन झोन उज्जैन व श्री गौरव राजपुत, पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेन्ज रतलाम के निर्देषन में श्री हितेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा श्री मनकामना प्रसाद अति.पुलिस अधीक्षक मन्दसौर, तथा श्री नरेन्द्र सिंह नपुअ के नियंत्रण में अलग- अलग टीमो का गठन कर मन्दसौर पुलिस द्वारा लगातार उच्च स्तरीय प्रयास करते हुये उक्त हत्याकाण्ड का 48 घन्टों में खुलासा किया जाकर हत्याकाण्ड में मुख्य शूटर एवं सहयोगी ओरोपी छोटू उर्फ फैजान पिता मुजफ्फर रिज्वी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अलावदाखेडी, अंकित तवंर पिता अशोक तॅवर उम्र 25 वर्ष निवासी अम्बेडकर चैराहा 12 क्वार्टर मन्दसौर, नागेश उर्फ लाला गोस्वामी पिता दिनेश गोस्वामी उम्र 24 वर्ष निवासी बसेर कालोनी मन्दसौर, अनिल पिता गोकूल दरिंग उम्र 23 वर्ष निवासी अलावदाखेड़ी मन्दसौर गिरफ्तार कर उक्त हत्याकाण्ड में प्रयुक्त 03 आग्नेय शस्त्र 05 जिन्दा राउण्ड एवं 2 खाली खोके जप्त किए गए। आरोपी के द्वारा रैकी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल पल्सर एम.पी. 14 एमएस 5748 व एक मोटर सायकल पल्सर काले रंग की नीले पट्टे वाली बिना नम्बर की आरोपियों की निशानदेही से जप्त की गई थी। युवराज हत्याकाण्ड के मुख्य षडयन्त्र कर्ता दीपक उर्फ गब्बर पिता जीवन तंवर निवासी तंवर कालोनी मन्दसौर एवं विक्की उर्फ हेमन्त पिता जीवन लाल गौसर निवासी तॅवर कालोनी मन्दसौर जो की हत्याकाण्ड के बाद से फरार हो गये थे। उक्त अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा 10000 रू के ईनाम की घोषणा की गई थी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त हत्याकाण्ड में फरार आरोपियों की धरपरकड हेतु लगातार पुलिस टीमो द्वारा संभावित स्थानो पर दबिस देकर गिरफ्तारी हेतु लगातार उच्च स्तरीय प्रयास किये गये । दिनांक 29.01.2020 को कुख्यात अपराधी विक्की उर्फ हेमन्त के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर टीम द्वारा श्रवणनाला नालछा माता मन्दीर रोड मन्दसौर पर दबिश देकर विक्की उर्फ हेमन्त गोसर को गिरफ्तार किया गया एवं इस के कब्जे से एक रिवाल्वर, दो जिन्दा कारतुस एवं दो खाली खोखे व हत्याकाण्ड में शामिल सिल्वर कलर की टियागो कार जप्त की गई ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:- विक्की उर्फ हेमन्त पिता जीवन लाल गौसर निवासी तॅवर कालोनी मन्दसौर
सराहनीय कार्य:- उनि दिलीप राजारोरिया, उनि राकेश चौधरी, आर 639 आषीश बैरागी, आर 236 भानुप्रताप सिंह , आर 116 रमीज राजा, आर 111 धीरेन्द्र सिंह, आर 693 अजीत सिंह का सराहनीय कार्य रहा है।
