चारभुजा मन्दिर से शाही बारात निकली, ठाकुर जी की बिंदौली में धार्मिक भजनो मे थिरके भक्तजन...
Report By: desk | 31, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

सरवानिया महाराज । आज नगर में आज भगवान चारभुजा नाथ और माता तुलसीजी का विवाह बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम सुबह भगवान चारभुजा नाथ का अभिषेक कर  श्रृंगार, पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। ततपश्चात प्रातः 10 बजे भगवान की शाही बारात  बैंड बाजो के साथ नगर भ्रमण को निकली। प्रमुख मार्गों से निकली शाही बारात में नगरवासी आस्था व श्रद्धा के साथ शामिल हुए। जगह-जगह भगवान की बारात का पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने स्वागत किया। बारात में महिलाएं व युवतियां भगवान की भक्ति में सुमधुर भजनों पर नृत्य करते चल रही थीं। नगर भ्रमण के बाद बारात पूर्व सरपंच श्रीमती घीसीबाई - प्रहलाद राठौर के पुत्र जगदीश राठौर के यंहा पहुंची जहां भगवान चारभुजा नाथ का माता तुलसी जी के साथ विधि-विधान से विवाह कराया गया ठाकुरजी का तुलसीजी के साथ पाणिग्रहण के बाद लोगों ने तुलसीजी और ठाकुरजी से आशीर्वाद लिया । चारभुजा जी की बारात में चारभुजा मण्डल समिति एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |