स्‍मार्टफोन यूज करते हैं तो बरतें ये सावधानियां
Report By: | 28, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

इन दिनों अधिकांश लोग स्‍मार्टफोन का ही इस्‍तेमाल करते हैं। ढेर सारी सुविधाओं के चलते ये फोन सभी की पसंद हैं लेकिन जब इन फोन्‍स से हादसे होते हैं तो बड़ा नुकसान हो जाता है। कभी बैटरी में ब्‍लास्‍ट हो जाता है तो कभी फोन बार-बार डिस्‍चार्ज हो जाता है और आपकी अहम बात अधूरी रह जाती है। छोटी सी बात का ख्‍याल ना रखने पर जान तक चली जाती है। अगर आपका फोन डिस्चार्ज हो जाता है तो बैटरी को निकालकर उसके साथ छेड़खानी ना करें। कई बार लोग बैटरी निकालकर उसे दूसरे तरीकों से चार्ज करने की कोशिश करते हैं। इसका बड़ा खामियाजा उन्हें उठाना पड़ता है।

एक व्यक्ति ने बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने पर उसने मोबाइल से बैटरी निकालकर उसे पत्थर पर घिस कर चार्ज करने की कोशिश की। इसके बाद बैटरी फट गई।

हम सभी फोन का उपयोग करते हैं। इसलिए फोन, बैटरी और चार्जर को लेकर आपको खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपका फोन गर्म होता है तो इसे नजरअंदाज ना करें।

बैटरी और चार्जर में कोई समस्या हो तो उसे तुरंत कंपनी के अधिकृत सेंटर में ठीक करवाएं।

बैटरी अगर फूल गई है तो तुरंत उसे बदल दें।

फोन की बैटरी खराब होने पर नकली बैटरी ना लगवाएं।

फोन की बैटरी निकालकर किसी दूसरे चार्जर से चार्ज ना करें।

 मोबाइल को पूरी रात चार्जिंग पर लगाकर ना रखें।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |