भारतीय सुभाष सेना ने मनाया गणतंत्र दिवस...

जावद । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्प में नीमच रोड स्थित गांधी वाटिका पर स्कुली बच्चो की उपस्थिति में भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी ने ध्वजारोहण किया। इसके पुर्व महात्मा गांधी प्रतिमा, तुम मुझे खुन दो में तुम्हे आजादी दुंगा नारे को बुलंद करने वाले अमर शहिद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण दीप प्रज्जोलित किया।  भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहाँ की देश को आजाद दिलाने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव आदी महापुरुषो का महत्वपुर्ण भुमिका रही। सभी ने अंग्रेजो का डटकर सामना किया। उपस्थित सभी सदस्यो ने स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण 2020 की शपथ ली। इस मौके पर सचिव फकिरचंद्र मालवीय, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड, सागरमल रांका, मदनलाल टेलर, पारसमल रांका, संदीप बाफना, राजु ग्वाला, सुधीर सेन, कन्हैयालाल वीरवाल, सुनिल माली, नोशाद अली, हरीश पुरी गोस्वामी एवं महिला इकाई के अध्यक्ष उमा राठी आदी महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।  सभी का स्वल्पाहार का आयोजन भी रखा गया। संचालन फकिर चंद्र मालवीय ने किया। आभार संदीप बाफना ने माना।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |