रोटरी डायमंड क्लब के रोटेरियन सदस्यों ने मनाया गणतंत्र दिवस किया झंडावंदन
Report By: desk | 26, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी डायमंड क्लब द्वारा आज स्थानीय गोमाबाई रोड स्थित डायमंड रोटरी पार्क में झंडा वंदन कर गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया गया । सुबह 9:15 बजे रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष हेमंत भंडारी के नेतृत्व में डायमंड रोटरी पार्क में एकत्रित हुए। जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, क्लब के अध्यक्ष हेमंत भंडारी और रोटरी इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अलका मंगल ने ध्वजारोहण किया, पश्चात परंपरा अनुसार राष्ट्रीय गान गाया गया, देशभक्ति के नारे लगाने के पश्चात क्लब के कई सदस्यों ने अपने कण्ठ से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी । इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने रोटरी डायमंड पार्क का निरीक्षण करते हुए क्लब के सदस्यों की तारीफ करते हुए प्रोत्साहित किया। 

साथ ही आगामी समय में पार्क में होने जा रहे बेहतर नवीनीकरण और सुविधाओं के बारे में चर्चा की । पश्चात सभी सदस्यों ने स्वल्पाहार ग्रहण कर आयोजन को विराम दिया आयोजन में सचिव कमल आंजना, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा,आशीष गर्ग बामनवर्डी व शैलेंद्र गर्ग, अजित कोठीफोडा, सुमित मित्तल, राहुल खंडेलवाल, धीरज गांधी, पंकज जैन, प्रवीण गोदावत, पवन खंडेलवाल, प्रमोद शर्मा, गुणवन्त जैन, रतन शर्मा, दीपक ऐरन, रोहित नलवाया, समीप चौधरी, गोपाल शर्मा, अनिल जैन, स्वप्नेश मंडोवरा, गौरव पराशर, गौरव पोरवाल, संजय कोठारी, गोविंद सैनी, अनिल भट्ट एवं इनरव्हील डायमंड की सचिव श्रीमती पूजा खंडेलवाल, श्रीमती सपना जैन, श्रीमती पूजा गर्ग, श्रीमती अंजलि भंडारी, श्रीमती सुलेखा मित्तल ने उपस्थिति दी।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |