शनिवार को मिले 12,248 नए कोरोना मरीज, 66 की मौत

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच मध्य प्रदेश में सरकार, प्रशासन व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश भर में कुल 53,628 सैंपल की जांच में 12,248 मरीज मिले हैं। इस तरह शनिवार को प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर लगभग 23 फीसद पहुंच गई है। यानी अब जांच कराने वाला लगभग हर चौथा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख से ऊपर पहुंच गई है। दोपहर बाद वरिष्‍ठ अध‍ि‍कारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम शि‍वराज सिंह चौहान शाम सात बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मिलाकर 66 मरीजों की मौत हुई है। एक दिन में मिलने वाले सर्वाधिक मरीजों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश शनिवार को देश ने पांचवे नंबर पर था। रविवार को छठवें नंबर पर आ गया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |