मध्य प्रदेश का मौसम बदला कई जगह आंधी के साथ बारिश,  पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल मध्य प्रदेश का मौसम बदला कई जगह आंधी के साथ बारिश,  पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल
Report By: नीमच खबर डेस्क | 14, Apr 2021

पश्चिमी राजस्थान की ओर से आए चक्रवात के कारण प्रदेश में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। भोपाल में हल्की बारिश हुई। टीन शेड उड़ गए, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इंदौर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। गर्मी से परेशान लोगों को हल्की राहत मिली। सागर, खंडवा, मुरैना में तेज हवा के साथ धूल के गुबार उठे।

दो दिन से छाए हल्के बादल बुधवार शाम को गहरा गए। बादल और हल्की हवा चलने के बाद भी पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी नजर नहीं आ रही थी। सोमवार रात जो न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, वह मंगलवार रात 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बादल और हवा के कारण ही दिन का तापमान स्थिर है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |