मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों को मिलेंगे रजाई-गादी
Report By: | 24, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को अब रात में विश्राम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए प्रबंध समिति ने सिंहस्थ मद से तैयार हुए विश्राम हॉल में निशुल्क गादी-रजाई की व्यवस्था कर दी है। फिलहाल सामाजिक संगठनों व दानदाताओं के सहयोग से 51 सेट रजाई-गादी की व्यवस्था की गई है। मंदिर में निशुल्क भोजन की व्यवस्था पहले से ही चल रही है। प्रबंध समिति अध्यक्ष कलेक्टर मनोज पुष्प की काफी दिनों से इच्छा थी कि मंदिर परिसर में आने वाले भक्त रात में इधर-उधर भटके नहीं। जो सक्षम हैं, वह तो होटलों या अन्य जगह चले जाते हैं, पर जो यह भार वहन नहीं कर सकते हैं, उनके लिए कोई व्यवस्था होना चाहिए। इसी को लेकर सिंहस्थ के दौरान तैयार हुए विश्रामगृह में अब रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी। और मंदिर प्रबंध समिति के पास से रजाई-गादी भी निशुल्क दी जाएगी।

महाशिवरात्रि, श्रावण एवं भादवा माह के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बिस्तर भी बढ़ाए जाएंगे। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर दर्शन के लिए बाहर से आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए विश्रामगृह की व्यवस्था तो है, लेकिन यहां बिस्तर नहीं है। जबकि कुछ यात्री तो साथ में ही अपने बिस्तर लेकर आ रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। उनके पास न तो बिछाने के लिए गादी है और न रजाई है। यह देखते हुए कलेक्टर मनोज पुष्प ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद सामाजिक संगठन भी आगे आ गए। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से रजाई-गादी की व्यवस्था की गई। अब रात में आने वाले यात्रियों को यहां ठहरने के लिए गादी, बिस्तर भी आसानी से मिल जाएंगे और शुल्क भी नहीं देना पड़ेंगे।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |