क्राइम ब्रांच के सिपाही बनकर आए दो बदमाशों ने ठगे एक लाख..

इंदौर। बुधवार शाम को कालीराज अपनी महिला दोस्त से मिलने के लिए क्षेत्र में ही गया था। तभी आरोपितों ने उसे दबोच लिया। गलत इल्जाम लगाए और क्राइम ब्रांच के दफ्तर ले जाकर कार्रवाई की धमकी दी। दोनों की धमकी से कालीराज और उसकी दोस्त डर गई। आरोपितों ने कहा कि बचना चाहते हो तो एक लाख 60 हजार रुपये दे तो कोई केस नहीं करेंगे। इसके बाद घबराए हुए महिला और पुरुषों ने एक लाख रुपये पेटीएम के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर दिया और 60 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहे। दोनों बदमाश जब वहां से आ गए तो उन्हे दोनों पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया। टीआई का कहना है कि आरोपितों की तालश की जा रही है। पेटीएम में हुए ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के आधार पर दोनों की पहचान हो गई है, उन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |