पल्स पोलियो की दवा पिलावें.... प्राचार्य एम.के.पाटनी

"एक बूंद जिंदगी की" पल्स पोलियो की दवा पिलावें।....... प्राचार्य एम.के.पाटनी पालसोड़ा ।एकीकृत शा.मा.वि. पालसोड़ा में प्राचार्य एम.के. पाटनी ने छात्र छात्राओं को उद्बोधन देते हुए कहा कि हम अपने घर एवं आसपास घरों के जीरो से 5 वर्ष के सभी बच्चों को 19 जनवरी 2020 रविवार को प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पोलियो बूथ तक बच्चों को लाकर दवा अवश्य पिलाएं। सभी के सहयोग से भारत देश पोलियो मुक्त नेशन का दर्जा प्राप्त कर चुका है ।हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ,अफगानिस्तान में पोलियो के कैसेस विधमान होने से हमें सचेत रहते हुए अपने देश को पोलियो मुक्त देश बनाए रखना है ।थोड़ी सी शिथिलता संपूर्ण उपलब्धियों पर पानी फेर सकती है ।अतः सभी शिक्षक ,अभिभावक ,छात्र- छात्राओं से अपने आसपास के जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई ।विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने गांव में जागरूकता हेतु रैली निकाली ।इस अवसर पर शिक्षक प्रहलाद सिंह शक्तावत ,बी.एल.बैकुंदिया, पप्पूलाल प्रजापत, सिकंदर धानुक, राधेश्याम चौधरी व मुकेश जैन उपस्थित थे।

नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |