मध्‍य प्रदेश के विदिशा में लगेगा प्लास्टिक से डीजल बनाने का देश का पहला कारखाना
Report By: | 24, Nov 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

विदिशा। प्लास्टिक के कचरे से बीएस 6 मानक स्तर का डीजल बनाने का देश का पहला कारखाना विदिशा जिले के औद्योगिक क्षेत्र जम्बार बागरी में लगेगा। यहां डीजल बनाने की शुरूआत जनवरी से हो जाएगी। इसके पहले पिछले साल देहरादून में कचरे से डीजल बनाने का कारखाना लग चुका है, जहां पर बीएस 2 मानक स्तर का डीजल बनाया जा रहा है।

प्लास्टिक से डीजल बनाने का नवाचार नेवी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट मेजर विपिन त्रिपाठी कर रहे हैं। उन्होंने दो साल की मेहनत के बाद एक मशीन तैयार की है, जिसके माध्यम से वे प्लास्टिक से डीजल बनाएंगे। एक करोड़ 86 लाख रुपये की लागत वाले इस कारखाने में रोज तीन टन प्लास्टिक कचरे से 1500 लीटर डीजल तैयार करेंगे।

यह डीजल बाजार रेट से 5 रुपये लीटर सस्ता होगा। बाजार में अभी डीजल के रेट 78 रुपये लीटर है, वे यह डीजल 73 रुपये लीटर बेचेंगे। त्रिपाठी के मुताबिक उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय से एडवांस बायोफ्यूल श्रेणी में डीजल बनाने की अनुमति मिल गई है। डीजल की बिक्री अभी प्रारंभिक चरण में कारखाने से ही की जाएगी।

नकी प्राथमिकता किसान होंगे। वे अभी किसानों को ही यह डीजल उपलब्ध कराएंगे। त्रिपाठी के अनुसार इस कारखाने से 60 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इनमें 20 लोग कारखाने पर काम करेंगे तथा 40 लोग उन्हें कचरा बेचेंगे।

उन्होंने बताया कि विदिशा शहर से 500 किलो कचरा रोज खरीदा जाएगा। इसके अलावा 2500 किलो रोज के कचरे की पूर्ति भोपाल और इंदौर शहर से की जाएगी। यह नान रिसाइकल कचरा 6 से 7 रुपये किलो खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कारखाने की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से ऋण लिया गया है। डीजल बनाने में उन्हें 10 से 15 फीसद तक मुनाफा होगा।

5 साल तक नेवी में काम कर चुके त्रिपाठी का कहना है कि विदेशों में भारत की छवि स्वच्छता को लेकर अच्छी नहीं है। भारत को कचरे वाला देश कहा जाता है। इसलिए उन्होंने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए डीजल बनाने की पहल की है। उनका कहना है कि प्लास्टिक कचरे से डीजल बनाने की पहल देश में पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित होगी। इस प्रक्रिया में प्लास्टिक पूरी तरह समाप्त हो जाता है। त्रिपाठी के अनुसार इस डीजल का नाम उन्होंने पवित्र इंडिया रखा है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |