लग्जरी बस से 3 कराेड़ का साेना, चांदी और डायमंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार..

राजस्थान में सिरोही जिले के सरूपगंज थानाधिकारी छगनलाल डांगी ने बताया कि एसपी पूजा अवाना व एएसपी मिलन कुमार जाेहिया के निर्देश पर उड़वारिया के पास रविवार काे डिप्टी किशोर सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर आगरा से गुजरात अहमदाबाद जाने वाली एसके पटेल कंपनी की एक लग्जरी बस काे रुकवा उसकी जांच की ताे उसमें जगह-जगह स्पेशल चैंबर बने हुए थे, लेकिन इसमें किसी तरह का सामान नहीं मिला।

संदेह हाेने पर सभी सवारियों काे उतार उसकी तलाशी ली गई ताे लास्ट सीट के नीचे एक लाॅकर मिला और उसमें जांच के दाैरान 19 कार्टन निकले। इन सभी 19 कार्टन में करीब 3.30 क्विंटल चांदी के जेवरात, चांदी की चिल्लियां, आधा किलाे साेना व 11 हजार रुपए नकद समेत डायमंड व महंगे स्टाेन निकले। पूछताछ की गई ताे सामने आया कि बिना बिल के यह आगरा से अहमदाबाद सप्लाई हाे रहे थे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |