नौसेना की तीन महिला पायलट...

इंदौर। भारतीय नौसेना ने दिसंबर 2019 में पहली नौसेना पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी को शामिल किया था। अब शिवांगी के साथ अन्य दो महिला पायलट ने समुद्री उड़ान का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। अब इन्हें पोरबंदर, गोवा व विशाखापट्टनम में नौसेना के हवाई जत्थों पर नियुक्त किया गया है। इन्हें समुद्री में तैनात जहाज पर हवाई जहाज से निगरानी और युद्ध संचालन के आधारभूत सिद्धांत का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हें कोच्चि स्थित इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 550 में आठ महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। 

एसएनसी द्वारा डोर्नियर एयरक्राफ्ट पर भारतीय नौसेना के महिला पायलटों के पहले बैच को तैयार किया गया है। तीनों महिला पायलट 27 वीं डॉर्नियर ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग (डीओएफटी) कोर्स के छह पायलटों में शामिल थीं। एसएनएम के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज, वीएसएम इस मौके पर तीन पायलटों को पुरस्कार प्रदान किया। लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा और लेफ्टिनेंट शिवम पांडे को 'फर्स्ट इन फ्लाइंग' चुना गया। पहले बैच की तीन महिला पायलट में लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा (नई दिल्ली से), लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप (उत्तर प्रदेश से) और लेफ्टिनेंट शिवांगी (मुजफ्फरपुर बिहार से) हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |