ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Report By: नारायण सोमानी | 11, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जावद । जावद थाने मे ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधिकारीयो की बताया कि घटना होने पर आप हमे सुचित करें। गाँव व शहर को भय मुक्त बनाना है, घटना घटित होने पर हमें स्वयं को साथ ही थाना, चौकी, डायल 100  को फोन लगावे व गाँव में पुलिस आने पर तुरंत सम्पर्क करे और गाँव को नशा मुक्त करना है, सभी को जाग्रत करना है। एसडीओपी एम.एल. मौरे ने शनिवार को जावद थाना में आयोजित ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन  में व्यक्त किए। जावद थाना प्रभारी ओपी मिश्रा ने कहाँ की सभी सदस्य गाँव गाँव में बैठक रखे। स्वस्थ्य रहने के लिए पहले स्वयं नशा मुक्त रहे। हमारी जो संस्कृति है उसका पालन करना है। हम स्वयं बैठक लेने आएंगे। बैठक में सदस्यो ने अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में एसआई रंजना डाबर, नारायण सोमानी, ओमप्रकाश जोशी,रघुनाथसिंह,  इलु मोडा, फकिर हुसेन मुलतानी, कारु पटेल, रामचंद्र धाकड, दशरथ खटिक, नारायणसिंह राजपुत, सुनिल सेन, शाकिर जनाब, जाकिर मिस्त्री, कामील मोमिन आदी आस पास क्षेत्र के ग्राम समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगण साथ ही आरक्षक पंकज पाटीदार, सुनिल डिंडौर, अचित्र सेंगर उपस्थित थे। सभी का स्नेह भोज जावद थाना परिसर पर रखा गया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |