नीमच। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रक्रिया 16 जनवरी से प्रारंभ की गई हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी हैं। राज्य ओपन बोर्ड के द्वारा प्रवेश हेतु प्रतिवर्ष चयन परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। आवेदक एमपी ऑनलाईन के माध्यम से चयन परीक्षा हेतु आवेदन प्रस्तुत करेंगे। चयन परीक्षा शुल्क 200 रूपये निर्धारित है, जिसे ऑनलाईन आवेदन पत्र भरते समय जमा करना हैं। चयन परीक्षा की तिथि 8 मार्च 2025 सम्भावित हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया ने बताया, कि उक्त चयन परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर संचालित शासकीय उत्कृष्ट उमावि तथा मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्राप्त कर, अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट विद्यालयों एवं मॉडल विद्यालयों में बेहतर व्यवस्थाएं प्रदान की गई हैं। जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस हेतु आवेदन प्रस्तुत कर चयन परीक्षा में शामिल होने का आगृह जिला शिक्षा अधिकारी मांगरिया ने किया हैं।
