अवध पथ पर उड़ती धूल,हर किसी की सांसें रहीं फूल...
Report By: Desk | 24, May 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जावद। नगर परिषद के समीप पुलिया का काम चल रहा है। इसके कारण यातायात बंद किया गया है। अब मार्ग को रामपुरा दरवाजा, दशहरा मैदान, महात्मा गांधी कॉलेज की ओर परिवर्तित किया गया है। नगर परिषद द्वारा दशहरा मैदान पर जाने के लिऐ अवध पथ का निर्माण करवाया गया था, जिसका मुख्य द्वार व दिवाले तो सुसज्जित है पर रोड़ पर धूल, मिट्टी और गिट्टी ही है। जिसके कारण वाहन चालको को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग से मोरवन, बावल, मोड़ी, सरवानिया महाराज सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो से लोग निकल रहे है। अधिक संख्या मे वाहनो के आवागमन के कारण दिन भर धूल उड़ती रहती है। चार पहिया वाहन तो धूल उड़ाकर निकल जाते है, धूल वाहन चालकों की आंख में जाने से उसे सामने से आने वाला वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देता है। इससे हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। परन्तु दोपहिया वाहन चालक ज्यादा परेशान हो रहे है। दिन मे तो परेशानी झेलकर लोग निकल जाते है, परन्तु रात्रि मे निकलना आसान नही होता है, दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। वहीं इससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगो ने नगर परिषद से अवध पथ के रोड़ को पक्का बनाने की मांग है।

बोले लोग—

मुझे सांस की बीमारी है। इस मार्ग मे धूल मिट्टी उड़ने से सांस चलने लगती है। पुराने मार्ग पर पुलिया निर्माण के चलते परिवर्तित इस मार्ग मे समय ज्यादा लग रहा है। इस मार्ग पर शीघ्र ही पक्की सड़क बननी चाहिऐ।— विनोद धाकड़, वाहन चालक।

चार पहिया वाहन तो तेज गति से निकल जाते है, उनके पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालक धूल मिट्टी से परेशान हो रहा है, रास्ता स्पष्ट नजर नही आता है। मेरे आगे चल रहे दोपहिया वाहन असंतुलित होकर गिर गया है। इस मार्ग की सड़क का निर्माण शीघ्र ही होना चाहिए। — ललित कृष्ण चौहान, वाहन चालक।

नगर परिषद द्वारा अवध पथ दशहरा मैदान पर जाने के लिऐ बनाया गया है। पुलिया निर्माण के चलते इस परिवर्तित मार्ग से वाहन निकल रहे है। यह सही है वाहन चालक धूल मिट्टी से परेशान हो रहे है, अवध पथ का रोड़ शीघ्र ही बनाया जायेगा। — सोहनलाल माली, अध्यक्ष नगर परिषद , जावद।


image
नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |