भारत विकास परिषद शाखा नीमच के गट्टानी अध्यक्ष, खंडेलवाल सचिव व गोयल कोषाध्यक्ष बने
Report By: desk | 03, May 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

परिषद पांच सिद्धांतों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण पर कार्य करती है-चौपड़ा

नीमच। भारत विकास परिषद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह गुरूवार रात्रि 8 बजे कार्यक्रम सुन्दरम मैरिज गार्डन मे आयोजित किया गया। भाविप के दायित्व ग्रहण समारोह मे सुशील गट्टानी ने अध्यक्ष,  विश्वास खंडेलवाल ने सचिव व सतीश गोयल ने कोषाध्यक्ष की कमान संभाली व नीमच शाखा की नई टीम ने शपथ ग्रहण की। समारोह के मुख्य अतिथि हुकुमचंद सावला अंतराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष विश्व हिंदु परिषद, भाविप के क्षेत्रीय संगठन सचिव सेंट्रल रीजन सुनील सिंहल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा ने दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  स्वागत उद्बोधन डॉक्टर मनीष चमडिया ने दिया सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार परिषद परिवार द्वारा किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने नई टीम को शपथ दिलाते हुए वर्ष 2024-25 के नव दायित्वधारियों को परिषद की कमान सौंपी। परिषद के पदाधिकारीयो ने उपस्थित भारत विकास परिषद की शाखाओं के पदाधिकारियों, सदस्यो को कहा कि हमे सेवाकार्य ही करना है। भारत विकास परिषद देश का ऐसा समाजसेवी संगठन है, जहां पद नहीं, सेवा की कामना लेकर लोग आते हैं। परिषद के कार्य, अपेक्षाएं, सेवा भाव, सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। परिषद वर्षों से सेवा कार्य कर रही है। उसकी तमाम शाखाएं देशभर फैली हैं, जिनसे लाखों लोग जुड़े हैं। परिषद के पदाधिकारी गरीब लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। पांच सिद्धांतों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण पर कार्य करती है। भारत विकास परिषद के सेवा प्रकल्पों के बारे में प्रकाश डालकर कहा कि सतत सेवा करना ही हमारा परम लक्ष्य है। नीमच शाखा के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की जमकर प्रंशसा की। प्रांतीय महिला प्रमुख  सुनीता सिंहल् ने इस वर्ष बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाने का एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान में कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया 

विश्व हिंदू परिषद पूर्व अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला ने संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता (UCC) को देश के लिए जरूरी बताया। इस मौके पर नीमच जिले की शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजुद रहे । कार्यक्रम पश्चात आभार सचिव विश्वास खंडेलवाल ने माना व परिषद परिवार के सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


image
नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |